{"_id":"6a7251d78891fe8ccb099971","slug":"thefts-in-three-houses-in-a-single-night-valuables-worth-lakhs-including-cash-and-jewelry-stolen-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138538-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मालनी के मजरा धीमरखेड़ी में सोमवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान समेट लिया। तीनों घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सभी पीड़ितों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
पहली वारदात मुशाहिद खां के घर हुई। परिवार आंगन में सो रहा था। चोर जंगल की ओर से पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे और करीब 15 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। जाते समय चोर फ्रिज में रखा दही और कोल्ड ड्रिंक भी पी गए तथा घर में रखे आटा, चावल आदि के डिब्बे बाहर फेंक दिए। रात करीब तीन बजे मुशाहिद बच्चे को दवा देने के लिए उठा तो घटना की जानकारी हुई। सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
दूसरी घटना इरफान के घर हुई। चोर ताला तोड़कर कमरे में घुसे और अलमारी से सोने व चांदी के जेवर, एक हजार रुपये नकद तथा पीतल के कुछ बर्तन चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान इरफान का भाई पास के कमरे में सो रहा था, जिसकी बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। दूसरे भाई इमरान ने चोरों की आहट सुन शोर मचाया लेकिन तब तक चोर सामान लेकर जा चुके थे। सूचना पर रात में ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
तीसरी वारदात यूसुफ के घर हुई। चोर पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे और करीब 50 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। यूसुफ ने बताया कि वह तीन दिन पहले ईंट-भट्ठे से 50 हजार रुपये लेकर आया था। घटना के समय पूरा परिवार आंगन में सो रहा था। तीनों पीड़ितों ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। ग्रामीणों का अनुमान है कि तीनों वारदातों में तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव में तीन घरों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेहल्लुम ड्यूटी के कारण वह रात में व्यस्त थे। जांच के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
चोरी के बाद दही व कोल्ड ड्रिंक भी पी गए चोर
धीमरखेड़ी गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने हैरान करने वाली हरकत भी की। घर में रखे फ्रिज से दही निकालकर खा ली और कोल्ड ड्रिंक निकालकर पी गए। इतना ही नहीं, रसोई में रखे आटा, चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री के डिब्बे बाहर फेंक दिए। वारदात के बाद बिखरा सामान देखकर परिजन और ग्रामीण भी हैरान रह गए।संवाद