सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now students will not be able to bring mobile phones to school, their use is completely banned.

Sambhal News: अब स्कूल में मोबाइल नहीं ला सकेंगे छात्र, उपयोग पर पूरी तरह रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 23 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Now students will not be able to bring mobile phones to school, their use is completely banned.
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब कॉलेज परिसर में मोबाइल फोन लाना और उसका इस्तेमाल करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। शिक्षा परिषद के निर्देश पर लिया गया यह फैसला बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी प्रधानाचार्यों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

इस निर्णय के पीछे मुख्य वजह छात्रों में बढ़ता मोबाइल इस्तेमाल बताया जा रहा है, जो उनकी पढ़ाई और सेहत दोनों पर असर डाल रहा है। शिक्षकों का भी कहना है कि मोबाइल के कारण बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है और वे पढ़ाई में पहले जैसा फोकस नहीं कर पा रहे हैं। नए निर्देशों के तहत अब कोई भी छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर नहीं आएगा। यदि कोई छात्र मोबाइल के साथ पकड़ा जाता है, तो स्कूल प्रबंधन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। कक्षा के दौरान भी मोबाइल के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित न हो। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में समय-समय पर जागरूक किया जाए। इसके लिए स्कूलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए। जिसमें बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत के साथ साथ मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed