{"_id":"6a779374c8f2b9d840046c90","slug":"passenger-numbers-on-roadways-buses-dropped-by-50-due-to-route-diversions-sambhal-news-c-204-1-chn1001-131657-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रूट डायवर्जन से रोडवेज बसों में घटे 50 फीसदी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रूट डायवर्जन से रोडवेज बसों में घटे 50 फीसदी यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कांवड़ यात्रा के चलते लागू किए गए रूट डायवर्जन का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। दिल्ली, देहरादून समेत लोकल रूट के अन्य मार्गों पर जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक कमी आई है।
चंदौसी रोडवेज स्टैंड से मुरादाबाद, बदायूं, दिल्ली, देहरादून, कासगंज, बरेली व अलीगढ़ के अलावा अन्य रूट पर 90 से ज्यादा निगम व अनुबंधित रोडवेज बसें चलती है। इस समय इन रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या करीब 50 प्रतिशत से भी कम हो गई है। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन लागू होने के बाद इन बसों में यात्रियों की संख्या प्रभावित हुई है। रूट डायवर्जन के कारण बसों को निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है।
इससे सफर का समय बढ़ गया है। यही वजह है कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग रोडवेज बसों से सफर कर रहे हैं। रोडवेज स्टैंड पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। जिन बसों में सामान्य दिनों में यात्रियों की अच्छी संख्या रहती थी, उनमें अब सीटें खाली नजर आ रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर डायवर्जन के कारण लोग यात्रा टाल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रूट सामान्य होने के बाद बसों में यात्रियों की संख्या फिर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फिलहाल यात्रियों की संख्या में कमी के बावजूद निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन लागू है। इससे यात्रियों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक कमी आई है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग यात्रा कर रहे हैं। डायवर्जन समाप्त होने के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य होने की उम्मीद है।