फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police await Education Department's inquiry report.

Sambhal News: पुलिस को शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police await Education Department's inquiry report.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने सहायक अध्यापक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। यह शिकायत मिशन शक्ति अभियान के दौरान शुक्रवार को एक महिला सिपाही से की गई थी। पुलिस अब शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम छात्राओं को जागरूक करने विद्यालय पहुंची थी। इसी दौरान छात्रा ने महिला सिपाही को बताया कि विद्यालय के सहायक अध्यापक उसे गलत तरीके से छूते हैं। महिला सिपाही ने शिकायत को गंभीरता से लिया और छात्रा से अलग से जानकारी ली। इसके बाद टीम ने सहायक अध्यापक से भी पूछताछ की, जिन्होंने आरोपों को निराधार बताया। शनिवार को पुलिस टीम दोबारा विद्यालय पहुंची और जानकारी ली। सीओ विवेक जावला ने बताया कि अभी बीएसए की जांच रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि मामला शनिवार को उनके संज्ञान में आया। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। रविवार को अवकाश के कारण बीईओ सोमवार को स्वयं विद्यालय पहुंचकर जांच करेंगे। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed