फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People unable to sleep due to power cuts; studies also affected.

Sambhal News: बिजली कटौती से सो नहीं पा रहे लोग, पढ़ाई भी प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
People unable to sleep due to power cuts; studies also affected.
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में आठ से दस घंटे की अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीण रात में सो नहीं पा रहे हैं और दिन में छोटे-मोटे काम भी ठप पड़े हैं। छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग सरकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। रात के अंधेरे में चोरियों का डर बढ़ गया है। गर्मी के कारण लोग घरों के अंदर और बाहर दोनों जगह परेशान हैं। खुले में सोने पर ओस से भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि बिजली निगम सरकार की छवि खराब कर रहा है। सुमित कुमार सिंह ने जूनियर इंजीनियर और एसडीओ पर करीब दस घंटे की कटौती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के खिलाफ काम कर रहे हैं। छाबड़ा निवासी आलोक चौहान ने कटौती से पढ़ाई बाधित होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार ने बताया कि बिजली ऊपर से ही फेल हो रही है। उनके बिजलीघर से कोई कटौती नहीं की जा रही है। चंदौसी से जितनी बिजली मिलती है, उतनी ही दी जाती है। उनकी कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा बिजली मिलती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि रात में कटौती होने पर लाइन और ट्रांसफार्मर चोरी का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed