{"_id":"6ab43887e089a896400cbfc4","slug":"thieves-broke-the-locks-of-a-bullion-merchants-locked-house-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-140945-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चोरों ने तोड़े सराफ के बंद पड़े मकान के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चोरों ने तोड़े सराफ के बंद पड़े मकान के ताले
विज्ञापन
बहजोई। चोरों ने सराफ के बंद पड़े मकान के उस समय ताले तोड़ लिए, जब परिवार के लोग महाकाल मंदिर उज्जैन में दर्शन करने के लिए गए हुए थे। इसके बाद, बुधवार दोपहर कुछ विद्यार्थियों ने घर के ताले टूटे देखे और परिवार वालों को जानकारी दी। घटना मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट की है।
मोहल्ला नया बाजार निवासी व्यापारी मोहन मुरारी के मुताबिक, उनके पिता श्याम लाल व भाई दीपक भगवंतपुर वाली देवी मंदिर के निकट एक घर में रहते हैं तथा कोतवाली के सामने पिता की सराफा की दुकान है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पिता व भाई परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। बुधवार को दोपहर कुछ विद्यार्थियों ने राकेश के घर के ताले टूटे देखे और परिवार के लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने देखा, मोहन मुरारी ने बताया कि परिवार के लोगों के उज्जैन से लौटने के बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी जाएगी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।