सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Problems of consolidation including dilapidated power lines were raised.

Sambhal News: बिजली की जर्जर लाइनों समेत चकबंदी की समस्याएं उठाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Problems of consolidation including dilapidated power lines were raised.
विज्ञापन
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के पदाधिकारियों ने गांव बमनपुरी कलां में पंचायत की।रविवार को जिला उपाध्यक्ष जसवीर सिंह के आवास पर हुई पंचायत में पदाधिकारियों ने बिजली, चकबंदी व राशन आदि का मुद्दा उठाया।
Trending Videos

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की जर्जर लाइनें किसानों की मुसीबत बन रही हैं। किसानों को शेड्यूल से बिजली नहीं मिल रही है। चकबंदी व राशन वितरण को लेकर भी किसान परेशान हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। अंश निर्धारण में भारी त्रुटियां होने का मुद्दा भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेमौसम बारिश व तेज हवा से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। वहीं, पंचायत में नुकसान हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा।
वहीं, उन्होंने 27 मार्च को चंदौसी के गांव बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की किसान मजदूर संवाद महापंचायत को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
अध्यक्षता भूरे सिंह यादव ने व संचालन राजपाल सिंह यादव ने किया। पंचायत में चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राजेश मौर्य, शिवनारायन सिंह, ओमप्रकाश यादव, भोजराज सिंह, अभयराम सिंह, लालू यादव, हृदेश, भूपेंद्र सिंह व गायत्री यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed