{"_id":"69bdb2e24c3ab396d503ddeb","slug":"seeing-the-food-safety-department-team-the-shopkeepers-closed-their-shops-and-ran-away-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133337-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देख दुकान बंदकर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देख दुकान बंदकर भागे दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापे के दौरान मौके पर आसपास के व्यापारियाें की भीड़ लग गई। आसपास के कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग गए। इस बीच, टीम ने दो दुकानों से चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
शुक्रवार को दोपहर सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में नगर में विभाग की दो टीमों ने छापा मारा। एक टीम ने बबराला रोड स्थित एक किराने की दुकान पर छापा मारा। वहीं, दूसरी टीम ने सराफा बाजार के मोड़ पर एक किराने की बड़ी दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आसपास के खाद्य वस्तुओं के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर मौके से भाग गए। कई दुकानदार आसपास एकत्र हो गए। देखते ही देखते मौके पर दुकानदारों व आम लोगों की भीड़ लग गई। बावजूद इसके टीम ने यहां भी किराने की दुकान से खाद्य पदार्थों के दो सैंपल लिए।
एसीएफ ने बताया कि एफएसओ की एक टीम ने बबराला रोड पर एक किराने की दुकान से काजू टुकड़ा व हल्दी का सैंपल लिया। वहीं, विभाग की दूसरी टीम ने सराफा बाजार स्थित किराने की दुकान से साबूदाना व पीली मिर्च का सैंपल लिया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 19 मार्च को टीम ने बहजोई में से कुट्टू का आटा व सवांक चावल का सैंपल लिया था। वहीं, बबराला में चाय का सैंपल लिया था। एसीएफ ने बताया कि लिए गए सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos