{"_id":"6a38481148b16e95ef015bd9","slug":"the-body-of-a-grocery-shopkeeper-was-found-hanging-in-the-shop-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136851-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किराना दुकानदार का शव दुकान में फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किराना दुकानदार का शव दुकान में फंदे पर लटका मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर सुनवारी निवासी रौदाश (38) का शव रविवार की शाम उनकी दुकान के अंदर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शव देररात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
परिजनों ने बताया कि वह गांव के बाहरी छोर पर किराना की दुकान चलाते थे। रविवार की शाम पांच बजे वह दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान को अंदर से बंद कर लिया था। शाम छह बजे रौदाश की पत्नी चंद्रवती खेत से घर लौटीं। उन्होंने दुकान का दरवाजा बंद देखा और पति को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटके हुए थे। गांव के निजी चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने मृत होने की पुष्टि की। बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियां व एक बेटे को छोड़ गए हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।