सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a newly married woman was found hanging from a dupatta in her room.

Sambhal News: कमरे में चुनरी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging from a dupatta in her room.
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब नवविवाहिता का शव कमरे में हुक से चुनरी के फंदे के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आए मायके वालों से हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने की आंशका जताई है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव देवरी निवासी जीतपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बेटी रीना का विवाह करीब 11 माह पहले रजपुरा के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। मंगलवार को शाम सूचना मिली कि उनकी बेटी घर में फंदे पर लटकी पड़ी है। मौके पर आए मायके वालों ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos

सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed