{"_id":"69cc2c1aa4b9990ad9092397","slug":"the-team-that-went-to-resolve-the-complaint-was-treated-rudely-a-report-was-filed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133718-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिकायत का निस्तारण करने गई टीम के साथ अभ्रदता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिकायत का निस्तारण करने गई टीम के साथ अभ्रदता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में मंगलवार को शिकायतीपत्र का निस्तारण करने पहुंची टीम के साथ गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तीन सगे भाई सहित चार लोगों के खिलाफ को दर्ज की है।
गांव राजपुर पर तैनात लेखपाल नीरज चंद्रा ने पुलिस को बताया कि सात मार्च को गांव राजपुर के ही मक्खन के द्वारा जमीनी के मामले में शिकायत दी गई थी। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों की मौजूदगी में शिकायती पत्रके निस्तारण के दौरान दूसरे पक्ष के तीन सगे भाई सहित चार लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की। सरकारी दस्तावेज फाड़ने की कोशिश करके मारपीट शुरू कर दी।
मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चार लोग भाग गए। तत्काल मामले की सूचना तहसील प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। थाने पहुंचकर घटना की तहरीर थाना प्रभारी को देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की। क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव राजपुर के निवासी वीरेंद्र, अमरपाल, गिरिराज और पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos