{"_id":"69766442784ffd505b06dd44","slug":"tricolor-rally-taken-out-in-chandausi-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126352-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी में निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी में निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन के तत्वावधान में भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया। तिरंगा यात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां का माहौल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। गांधी पार्क से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजारों व चौराहों से गुजरती हुई पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
रविवार को गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल सहित वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोमी चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री विपिन चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तिरंगा यात्रा में 100 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ आरएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यात्रा में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने बताया कि इस तरह की तिरंगा यात्राएं समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण ही ऐसी यात्राओं का उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद करना है।
इस अवसर पर दिनेश पाल, दिनेश पाल तोमर, पप्पू चौधरी, शीनू गुप्ता, डॉ. विशाल चौहान, डॉ. टीएस पाल, सुखपाल सिंह गौर, आकाश वार्ष्णेय, वीके त्रिपाठी, भुवनेश पाल, एसएन शर्मा, अभिनव वार्ष्णेय, नितिन शर्मा, विवेक पाठक, शशांक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos