{"_id":"69bc574148814350c90396c4","slug":"two-more-accused-arrested-for-attacking-police-team-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127778-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस टीम पर हमला करने में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस टीम पर हमला करने में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(सभल)। थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस टीम पर पथराव व लाठी-डंडों से हमला करने में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा ज चुका है।
थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि होली के दिन चार मार्च को टीसीएल चौकी प्रभारी रामेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव पंवारी में अमरीश के घर के बाहर डीजे पर राजनीतिक व अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करने के निर्देश दिए, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से पथराव किया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में सिपाही मदन गोपाल (32) के सिर में गंभीर चोट आई। चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने इस मामले में अमरीश, देवव्रत, रविंद्र, विशंभर, देवराज, प्रमोद, गंभीर, हरवेजी, नंदकिशोर, परवेंद्र, लोकेश, नितिन व राजवीर समेत 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ अऊआ पुत्र चरनसिंह, देवव्रत पुत्र राजवीर निवासी पंवारी थाना बबराला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले बुधवार को इसी मामले में आरोपी विशंभर व हरवेजी को नूरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। अब तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस टीम अन्य की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
Trending Videos