{"_id":"6a3848fd89aa0eb43907605e","slug":"wrote-and-emailed-a-letter-to-the-prime-minister-regarding-the-railway-line-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136828-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेल लाइन के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मेल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेल लाइन के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मेल किया
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ता व समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को श्री परमहंस अद्वैत तपस्वी योग आश्रम के संत कृष्णानंद महाराज से पत्र लिखवाया गया। प्रधानमंत्री को पत्र मेल करके रेल बजट मंजूर किए जाने की मांग की।
संत महाराज कृष्णानंद ने कहा कि संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग जनहित में है। सुखवीर राष्ट्रवादी ने कहा रेल लाइन की इस मांग को काफी लंबे समय से लगातार किया जाता आ रहा है, आज तक इस मांग पर संज्ञान नहीं लिया जा सका है। क्षेत्र के उद्योग का ठीक से विकास नहीं हो पा रहा है। छात्रों को भी दूसरे शहरों में आने जाने के लिए काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मांग का पूर्ण किया जाना जनहित में बहुत जरूरी है। धीरेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोग काफी समय से इस मांग को लेकर प्रयासरत हैं। विभिन्न माध्यमों से अपनी बात को भारत सरकार तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन आज तक यह मांग पूर्ण नहीं हो सकी है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द रेल बजट मंजूर किया जाए। रविराज चाहल ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार साधु संत अपनी बात को भारत सरकार तक पहुंचा रहे हैं। रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को पूर्ण किए जाने के लिए साधु संत प्रयास रहते हैं। हमें उम्मीद है जल्दी भारत सरकार इस मांग को पूर्ण किए जाने की दिशा में कोई ठोस कदम अवश्य उठाएगी। इस दौरान आकांशु चाहल, कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूरजपाल, नेहा गुप्ता आदि रहे।