{"_id":"69c2cc08fcb756848900811f","slug":"46-crore-proposal-approved-for-development-works-in-nathnagar-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147992-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाथनगर में विकास कार्यों के लिए 46 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाथनगर में विकास कार्यों के लिए 46 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर
विज्ञापन
महुली में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबाेधित करते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र पंचायत नाथनगर की बैठक मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में हुई। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 46 करोड़ 50 लाख की परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख रामबृक्ष यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
एडीओ ग्राम विकास अभय प्रताप सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति पढ़ी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत से कराई गई विकास की 106 परियोजनाओं को सदन के पटल पर रखा गया। ब्लॉक प्रमुख रामबृक्ष यादव ने कहा कि चालू पंचवर्षीय की संभवतः यह आखिरी बैठक है। अपने कार्यकाल में नाथनगर ब्लॉक को मॉडल ब्लॉक बनाने का हर संभव प्रयास किया। ब्लॉक क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांवों में आरओ प्लांट स्थापित कराया गया। पथ प्रकाश के इंतजाम के साथ ही इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों का जाल बिछाया गया।
बैठक में बीडीओ कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राजमन यादव ने ग्राम पंचायतों को भी निकायों की तर्ज पर प्रधानमंत्री आवास की धनराशि ढाई लाख किए जाने की मांग उठाई। सदन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 50 लाख की परियोजनाओं का प्रस्ताव पारित किया।
महुली की क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुणा देवी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बीडीओ कुलदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन स्वच्छता मिशन के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला ने किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामसिंह यादव, भाजपा नेता राजेंद्र राय, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, बीईओ अरुण प्रताप सिंह, सचिव देवेश गोस्वामी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos