सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A consignment of six lakh books arrived before the new session.

Sant Kabir Nagar News: नए सत्र से पहले आई छह लाख किताबों की खेप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A consignment of six lakh books arrived before the new session.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षा विभाग को करीब छह लाख पुस्तकों की खेप मिल गई है। इस बार किताबें बीआरसी के माध्यम से नहीं बल्कि सीधे विद्यालयों में भेजी जाएंगी। ऐसे में सत्र के पहले ही दिन छात्र-छात्राओं को किताबें मिल जाएंगी।
Trending Videos

जिले में कुल 1246 प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं, जिनमें एक लाख सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हर वर्ष शासन की ओर से बच्चों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बार शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एनसीईआरटी की किताबें कक्षा चार तक लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सत्र में कक्षा-पांच तक एनसीईआरटी की किताबें लागू किए जाने की योजना है। शिक्षा विभाग की ओर से जनवरी से पहले ही कक्षा एक से आठ तक के विभिन्न विषयों की करीब 11 लाख से अधिक किताबों की मांग शासन को भेजी गई थी। इसके सापेक्ष अब तक लगभग 60 लाख से अधिक किताबें जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेष किताबें भी एक सप्ताह के भीतर आ जाएंगी। इसके बाद पुस्तकों का सत्यापन कर उन्हें संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले किताबें बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर आती थीं, जहां से शिक्षक उन्हें अपने-अपने विद्यालयों तक ले जाते थे। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था और विद्यार्थियों को किताबें देर से मिलती थीं। अब सीधे विद्यालयों को किताबें भेजी जाएंगी।
00000000000

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि विद्यालयों में एक अप्रैल से पहले किताबें सुरक्षित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। नए सत्र के पहले दिन सभी बच्चों को नई किताबें वितरित कर दी जाएंगी। कोई भी छात्र इस बार पुरानी किताबों से पढ़ाई नहीं करेगा।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed