{"_id":"69bc617086ba355f9d0e288b","slug":"a-long-bridge-will-be-built-in-hata-at-a-cost-of-nineteen-crore-rupees-khalilabad-news-c-205-1-ksh1030-156638-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाटा में बनेगा दीर्घ सेतु, खर्च होंगे उन्नीस करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाटा में बनेगा दीर्घ सेतु, खर्च होंगे उन्नीस करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। विधानसभा क्षेत्र के सिकटिया–बनटोलवा घाट पर प्रस्तावित दीर्घ सेतु निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 19 करोड़ 24 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होती नजर आ रही है।
इस सेतु के निर्माण से मुहम्दा जमीन सिकटिया, अथरहां, परसौनी, लंगड़ी, पिपरा, पुरैनी और विजयपुर चौराहा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि अब तक लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सेतु बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शी सोच और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के चलते ही यह संभव हो सका है। लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हुआ है।
Trending Videos