सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A madman climbed a telephone tower and came down after an hour of drama.

Sant Kabir Nagar News: टेलीफोन टॉवर पर चढ़ा सिरफिरा, एक घंटे तक ड्रामे के बाद उतरा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A madman climbed a telephone tower and came down after an hour of drama.
महुली कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक-संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महुली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार शाम को करीब एक घंटे तक हाई वाेल्टेज ड्रामा चला। एक मानसिक रोगी बताया जा रहा 25 साल का युवक चौराहे पर स्थित टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गया और नारेबाजी करने लगा। कभी शादी कराने को कहता तो कभी रुपये मांगता तो कभी मोदी-योगी के नारे लगाता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझाकर और लालच देकर नीचे उतारा और परिजनों के हवाले किया।
Trending Videos

महुली कस्बा निवासी 25 वर्षीय विकास गुप्ता उर्फ विक्की पुत्र श्री गुप्ता मानसिक रोगी बताया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे चौराहे के उत्तर स्थित एक टेलीफोन टाॅवर पर चढ़ गया। टावर के बीच में पहुंचकर अचानक नारा लगाने लगा तो लोगों की निगाह उस पर गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। टाॅवर पर चढ़ा विक्की वहां से लगातार नारे लगा रहा था। कभी अपनी शादी कराने की बात कहता, तो कभी रुपये मांगता.. बीच-बची में मोदी-योगी के नारे भी लगाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिकेट बूथ पर मौजूद कांस्टेबल अरविंद यादव और अन्य ग्रामीण उसे नीचे उतरने को कहते रहे पर वह नहीं उतरा। इस पर डायल 112 और थानाध्यक्ष महुली को भी जानकारी दी गई। करीब घंटे भर प्रयास किया गया। बाद में शादी कराने और पैसे देने का लालच देकर उसे उतरने को राजी किया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे आखिरकार विक्की टावर से नीचे उतरा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रजनीश राय ने नीचे उतरे युवक को परिजनों को सौंप दिया।

महुली कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक-संवाद

महुली कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक-संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed