{"_id":"6982616926dd80f90d010350","slug":"a-report-was-filed-against-six-people-on-the-orders-of-the-court-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145419-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमीन विवाद में छह लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सांड़ेखुर्द के सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया कि उनका एक मकान मेंहदावल करमैनी मार्ग पर सांड़े में है। मकान के पीछे खाली जमीन को हरिराम कब्जाना चाहते हैं। पंचायत में पैमाइश कर चिह्न लगा दिया गया। इसके बाद भी विपक्षी हरिराम, लीलावती, पूजा, बालगोविंद, डेविड और भगवानदास निर्माण करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट में उनका दांत भी टूट गया। डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट न दर्जकर उल्टे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
शराब के नशे में मारपीट के आरोप में चार पर रिपोर्ट
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा टोला उसकपुरवा में मारपीट हुई। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता जगपाती ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी को शाम 7 बजे वह अपनी सास इसरावती के साथ अलाव सेंक रही थी। उसी समय शराब के नशे में विपक्षी लालधर, सीमा, इंद्रावती व रामबेलास आकर गाली देने लगे। मना करने पर मारना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। शोर मचाने पर विपक्षी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
युवती को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
लोहरौली। दुधारा पुलिस ने क्षेत्र के छपिया आनंद राय निवासी शिवम गौंड के खिलाफ युवती को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के भाई ने शिकायती पत्र में बताया कि 2 फरवरी को भोर में उनकी 22 वर्षीय बहन शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। काफी देर बाद भी घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि शिवम गौंड उसको शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। एसओ ने बताया कि शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
पटीदार पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के पचेठी गांव में मारपीट हुई। पुलिस एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता अकतरून निशा ने शिकायती पत्र में बताया कि 2 फरवरी को शाम करीब 3:30 बजे पुरानी रंजिश में उनके पटीदार फारुख, इबरार, साकिब, साबिर, नवाज शरीफ, जहीर, तैयबुन गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर आए। गाली देते हुए उनको व देवर शाह आलम को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। उनके पालतू कुत्ते को भी मारा। साथ ही उनके चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के करहना गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता सोना देवी ने तहरीर दी कि 2 फरवरी को सुबह उनके घर विपक्षी विजय प्रकाश, रिषिकेश, विपिन व मुन्नन प्रकाश गोलबंद होकर आए और गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भागकर घर में घुसी तो आरोपी घर में घुसकर मारने लगे। बचाव में आए पति रामअवध एवं बेटे अजय कुमार को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया और जानमाल की धमकी दी। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
किशोरी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत के एक मोहल्ला की किशोरी को उसी मोहल्ले का युवक भगा ले गया। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे बाजार जाने की बात कहकर निकली और देर शाम तक घर पर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि मोहल्ले का अमन उसको बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर किशोरी की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। संवाद
Trending Videos