{"_id":"698260a5665b57e974004403","slug":"even-after-a-week-there-is-no-trace-of-the-gold-thieves-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145441-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह बाद भी सोना उड़ाने वालों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक सप्ताह बाद भी सोना उड़ाने वालों का सुराग नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली में स्वर्ण व्यवसायी के दुकान से सोने का जेवरात लेकर भागने वालों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। जबकि घटना हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। पुलिस की तीन टीमें आरोपितों के बारे में जानकारी लेने में जुटी हुई हैं। इसके बाद भी अभी तक पता नही चल पाया है।
स्वर्ण कारोबारी गंगेश की दुकान से लगभग एक सप्ताह पूर्व उचक्कों ने जेवरात उड़ा दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें दो संदिग्ध नजर आए। उनका चेहरा स्पष्ट नहीं होने से पहचान में समस्या होने लगी। पुलिस ने किसी तरह एक संदिग्ध का फोटो साफ कराया। सीसीटीवी की मदद से मिले फोटो के माध्यम से पुलिस ने आरोपी की पहचान का प्रयास किया। सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। इसके साथ ही आसपास के जनपदों में भी उनके पहचान का प्रयास पुलिस ने किया। एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस की तीन टीम मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की पहचान के बाद ही घटना से पर्दा उठ सकेंगा।
Trending Videos