{"_id":"6987a8ddd3a6baf960074fc0","slug":"a-scorpio-collided-with-a-parked-truck-on-the-mehdawal-bypass-injuring-eight-people-two-of-whom-were-seriously-injured-and-referred-to-another-hospital-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145674-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास में खड़े ट्रक में भिड़ी स्काॅर्पियो, 8 घायल, दो गंभीर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास में खड़े ट्रक में भिड़ी स्काॅर्पियो, 8 घायल, दो गंभीर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के पास शनिवार को सुबह खड़े ट्रक में स्काॅर्पियो जा भिड़ी। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दो की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक की टीम ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी घायल शादी समारोह से लौट रहे थे। वे गोरखपुर और कुशीनगर के रहने वाले हैं। दुर्घटना में स्कार्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत गांव निवासी सत्यम कुमार (19) पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में उसके एक दोस्त के यहां शादी थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को शाम स्कार्पियो से हरपुर बुदहट निवासी मित्र निक्कू रावत (20), झंगहा थाना के कड़जहां गांव निवासी अभी (20), कुशीनगर के आयुष (19), हर्षित (19), शिवम सिंह (21), टिक्कू वर्मा तथा एक अन्य युवक के साथ गए थे। शुक्रवार को शादी के दिन ही खाना खाकर रात 8 बजे के करीब वे लोग वापस गोरखपुर के लिए निकले थे। शनिवार को सुबह 7 बजे के आसपास खलीलाबाद बाईपास के नीचे वे लोग चाय पीने जा रहे थे। जैसे ही वह सर्विस लेन पर पहुंचे, अज्ञात कारणों से उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कार्पियो सवार आठों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने निक्कू और टिक्कू को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि शिवम और अभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिला है। तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Trending Videos