{"_id":"69e1398de1cd5507940dc22b","slug":"a-young-man-was-beaten-up-and-threatened-with-death-due-to-an-old-rivalry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149187-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम ओनबिलाई (ओनिया) निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह 14 अप्रैल की रात करीब 9 बजे लहुरी से अपने घर लौट रहे थे। जब वह नहर पुलिया के पास पहुंचे, तभी गांव लहुरी निवासी उपेंद्र पुत्र हंस ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि उपेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर जगदीश प्रसाद के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर महुली थाने में देकर आरोपी के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos