फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man was robbed after being tricked into revealing his gambling winnings; three accused arrested

Sant Kabir Nagar News: जुए में जीती रकम की मुखबिरी कर युवक से की गई थी लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was robbed after being tricked into revealing his gambling winnings; three accused arrested
गोरखपुर/ संतकबीरनगर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में युवक से 77 हजार रुपये की लूट का मामला जांच में अलग ही निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित ने शादी के खर्च के लिए कर्ज लेकर लौटाने की जो कहानी बताई थी, वह झूठी थी। दरअसल, रकम जुए में जीती गई थी और उसी की मुखबिरी कर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा निवासी रविंद्र निषाद, संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के साढ़े टोला भड़ारे निवासी मुन्ना लाल मौर्य और नौधरी निवासी गिरजेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूट के 13 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि सभी आरोपी जुआ खेलने के आदी हैं। घटना वाले दिन भी सभी आरोपी मेंहदावल क्षेत्र में एक साथ जुआ खेल रहे थे। पीपीगंज वार्ड नंबर दो निवासी मनोज गुप्ता जुए में रकम जीतकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी गिरजेश यादव ने अपने साथियों को मनोज के पास रुपये होने की सूचना दे दी। इसके बाद दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने बढ़या पुल के पास मनोज को रोक लिया। आरोपी असलहे से जान से मारने की धमकी देकर 77 हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे।
--
सीमा विवाद में भटकता रहा पीड़ित
वारदात के बाद पीड़ित पूरी रात और अगले दिन तक मेहदावल, पीपीगंज और कैंपियरगंज थाने के चक्कर लगाता रहा। तीनों थानों के बीच सीमा विवाद के चलते प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई। बाद में रविवार दोपहर कैंपियरगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।

--
पुलिस को बताई थी फर्जी कहानी
घटना के बाद मनोज गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि वह अपने भतीजे की शादी के खर्च के लिए कर्ज लेकर मेंहदावल निवासी मित्र के यहां से रुपये लेकर लौट रहे थे। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि रुपये जुए में जीते गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed