फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply is being done with the help of bamboo poles, fear of accident

Sant Kabir Nagar News: बांस-बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply is being done with the help of bamboo poles, fear of accident
बांस बल्ली के सहारे विद्युत सप्लाई
मगहर। नगर पंचायत के मोहल्ला शेरपुर की पुलिस चौकी से पूरब हाईवे लिंक रोड पर विद्युत पोल न होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों ने विद्युत कनेक्शन बांस-बल्ली के सहारे ले रखा है। इसके केबल के तार जमीन तक लटक रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विद्युत निगम और नगर पंचायत प्रशासन से विद्युत पोल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ले के वसी मोहम्मद, इरफानुल्लाह, निशात अहमद, औसाफ अहमद आदि का कहना है कि पुलिस चौकी से पूरब हाइवे से लिंक रोड पर विद्युत निगम ने पोल नहीं लगाया हैं। इसके चलते लोगों ने विद्युत स्कूल के पीछे से केबल के सहारे विद्युत कनेक्शन लिया है। यह केबल झूलकर रास्ते को छू रहा है। इससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन

विद्युत पोल के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर मांग की गई। इसके साथ ही नगर पंचायत प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सभासद रहीमा बेगम ने बताया कि इसके लिए नगर पंचायत ने कई बार विद्युत पोल के लिए प्रस्ताव दिया गया है। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed