{"_id":"69fcdc312edf3592bc00c07c","slug":"grain-stolen-from-primary-school-by-breaking-the-lock-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150185-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ताला तोड़कर प्राथमिक विद्यालय से अनाज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ताला तोड़कर प्राथमिक विद्यालय से अनाज चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत काजीपुर मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर अनाज चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य ने मगहर पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। साथ ही ईओ नगर पंचायत को भी सूचना दे दी है।
प्राथमिक विद्यालय काजीपुर की प्रधानाचार्य हिना परवीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह विद्यालय पहुंचीं तो देखा कि विद्यालय में चोरी हो गई है। चोर विद्यालय की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे हैं और कमरे का ताला तोड़कर एमडीएम का गेहूं और चावल कुल आठ क्विंटल अनाज चोरी कर ले गए।
इस संबंध में चौकी प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है।