सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accusation of enticing away a married woman

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accusation of enticing away a married woman
विज्ञापन
बेलहरकला। थाना बेलहरकला क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा विरोध करने पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय भतीजी की शादी 15 जून को हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल चली गई। आरोप है कि 18 जून की रात करीब दो बजे सुंदर उसे बहला-फुसलाकर ले गया। जब वह युवती के संबंध में जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे और पूछताछ की, तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुंदर, सुभाव, गुड़िया तथा संजय निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed