{"_id":"6a625caa219a70e8cf07172e","slug":"allegations-of-trespassing-assault-and-attempted-takeover-of-the-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154285-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट व कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट व कब्जे का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक महिला ने अपने पति की पहली पत्नी और उसके वर्तमान पति पर घर में घुसकर मारपीट करने, मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने तथा घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खैरा गांव निवासी तैय्यबा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मोहम्मद जमील की पहली पत्नी हसीना खातून करीब 12 वर्ष पहले अपने देवर मोहम्मद शरीफ के साथ चली गई थी। इसके बाद उसने उससे विवाह कर लिया। महिला का कहना है कि पहली पत्नी से हुए चार बच्चों का पालन-पोषण उसके पति और बाद में वह करती रही।
आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मोहम्मद शरीफ और हसीना खातून मुंबई से गांव लौटे और उसके मकान में रहने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर 21 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे दोनों घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। उस समय उसका पति घर पर नहीं था। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचीं उसकी सास के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर निकालकर मकान में ताला लगा दिया।
थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।