सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry with his wife for going to Mumbai, husband climbed a mobile tower in Basti.

हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी के मुंबई जाने से नाराज पति चढ़ा मोबाइल टॉवर पर, समझाने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

मेंहदावल कस्बे के सीएचसी तिराहा स्थित मोबाइल टॉवर पर एक युवक चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मुंबई चले जाने से नाराज था। गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हैं।

Angry with his wife for going to Mumbai, husband climbed a mobile tower in Basti.
टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मेंहदावल कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पत्नी के मुंबई चले जाने से नाराज होकर सीएचसी तिराहा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।

Trending Videos


दरअसल, मेंहदावल कस्बे के सीएचसी तिराहा स्थित मोबाइल टॉवर पर एक युवक चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मुंबई चले जाने से नाराज था। गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया है। मोबाइल टॉवर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग युवक को नीचे उतरने की अपील करते रहे। घंटों से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है।  पुलिस ने युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया है ताकि बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed