सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher Abdur Rahman suspended for posting objectionable photo of Shivling on social media

धार्मिक भावनाएं आहत: शिवलिंग पर आपत्तिजनक फोटो किया था शिक्षक ने पोस्ट, निलंबित- केस भी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

इस पोस्ट को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। इसके बाद गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाने में शिकायत पत्र देकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

Teacher Abdur Rahman suspended for posting objectionable photo of Shivling on social media
आरोपी शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ में तैनात एक शिक्षक अब्दुर्ररहमान को शिवलिंग पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षक ने एक धार्मिक स्थल पर शिवलिंग पर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिस पर विवाद बढ़ गया।
Trending Videos


इस पोस्ट को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। इसके बाद गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाने में शिकायत पत्र देकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के बाद उक्त पोस्ट को आपत्तिजनक मानते हुए शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। इस पूरे मामले में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed