{"_id":"69cc39aa9634a1636a00455f","slug":"approval-for-construction-of-nine-connecting-roads-in-menhdawal-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148374-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में नौ संपर्क मार्गों के निर्माण की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में नौ संपर्क मार्गों के निर्माण की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन में होगी सहूलियत, सरफरा-मधईपुरवा, समदा-प्रतापपुर सहित कई सड़कों का होगा निर्माण
मेंहदावल। क्षेत्र के लोगों ने लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन राहत भरी खबर आई है। मेंहदावल में नौ संपर्क मार्गों के निर्माण की मंजूरी शासन ने प्रदान की है। सड़क निर्माण के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है।
सड़क निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जिन सड़कों के निर्माण की मंजूरी शासन ने दी है उसमें मेंहदावल के सरफरा से मधईपुरवा मार्ग 1.9 किमी, लागत 147 लाख है। समदा प्रतापपुर मार्ग से लोहरसन मार्ग .750 किमी पिच रोड, लागत 54.41 लाख है। नगर पंचायत मेंहदावल में संतोष सिंह के घर से मोलहू के घर तक सीसी एवं नाली निर्माण कार्य, 650 मीटर लंबी, लागत 63.28 लाख है।
बेलहर के ककरहां शिव मंदिर होते हुए पिपरपाती प्राथमिक विद्यालय तक पिच सड़क निर्माण कार्य, इसे 1.5 किमी लंबा बनाया जाएगा। इसकी लागत 149.46 लाख है। इसी प्रकार मेंहदावल के खैरहवा बरईपुर समय माता मंदिर से खुटहवा तक 1.3 किमी सड़क निर्माण के लिए 119.82 लाख मंजूर हुए।
बढ़या ठाठर में गोशाला से मेहावर 1.8 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 158.98 लाख मंजूर किए गए। इसी प्रकार पिंडारी कला से समय माता मंदिर होते हुए ग्राम साडे टोला भडारे मार्ग तक 1.9 किमी सड़क के लिए 164.90 लाख की मंजूरी मिली। इसी प्रकार करमा भटौरा मार्ग से करमा उत्तर टोला तक एक किमी सड़क के लिए 63.64 लाख की मंजूरी मिली है।
इसी प्रकार बेलवा ठकुराई में काली मंदिर होते हुए अमरगढ़ताल तक सड़क निर्माण के लिए 186.92 लाख की मंजूरी शासन ने प्रदान की है।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सड़कों निर्माण की मंजूरी शासन ने प्रदान की है। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहतर होगा। गांव के लोग भी बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ सकेंगे।
Trending Videos