सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Identify booths with minimum gender ratio and conduct cross-checking.

Sant Kabir Nagar News: न्यूनतम जेंडर रेशियो वाले बूथों को चिह्नित कर कराएं क्राॅस चेकिंग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Identify booths with minimum gender ratio and conduct cross-checking.
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, दिए निर्देश
Trending Videos

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश से पहले त्रुटियों का करें सुधार
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल एवं रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम आलोक कुमार, एडीएम जय प्रकाश व ईआरओ आदि शामिल हुए। इसमें मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कुछ न्यूनतम जेंडर रेशियों वाले बूथों को चिह्नित करते हुए इसकी क्राॅस चेकिंग कर ली जाए।
समीक्षा के दौरान डीएम ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति सहित विधानसभावार मतदाताओं का विस्तृत विवरण से अवगत कराया गया। उन्होंने आलेख्य प्रकाशन पर सर्विस मतदाताओं की संख्या, फाॅर्म-6, 7 एवं 8 की अद्यतन स्थिति, नोटिस की सुनवाई आदि की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 आलेख्य प्रकाशन एक अप्रैल 2026 के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 312-मेंहदावल में कुल 412243 मतदाता हैं, जबकि 313-खलीलाबाद में 407189 एवं 314 धनघटा (अजा) में कुल 349885 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की जनपद में कुल संख्या 9429 है। पुरुष महिला मतदाताओं का जेंडर रेशियो 811 एवं जनपद का ईपिक रेशियो 51 है।

समीक्षा के दौरान रोल प्रेक्षक ने जनपद में फाॅर्म 6, 7 एवं 8 के आधार पर मतदाता सूची में बढ़ने वाले नए मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची से हटने वाले एवं सूची में त्रुटियों के संशोधन आदि से संबंधित कार्यों की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश से पहले बार-बार सभी स्तरों पर समीक्षा कर यह देख लें कि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। डीएम आलोक कुमार ने बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से जुड़े अधिकारियों को रोल प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कार्याें में गुणवत्तायुक्त आउटपुट देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अरुण कुमार, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed