सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attack Launched Right in Front of the Police; Several Injured

Sant Kabir Nagar News: पुलिस के सामने ही हमला कई को किया घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Attack Launched Right in Front of the Police; Several Injured
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के साहूपार गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान डायल-112 पुलिस की मौजूदगी में ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस झड़प में पीड़ित पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos

साहूपार ग्राम निवासी पीड़ित श्रीश चंद्र यादव, विजय बहादुर यादव और श्रीचन्द्र यादव ने बखिरा थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को पुलिस उनके घर आई। पुलिस उन्हें बुलाकर गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पीछे ले गई। वहां पुलिसकर्मियों ने पानी गिराने को लेकर पूछताछ की। पीड़ित ने जवाब दिया कि हम पानी अपनी जमीन पर गिरा रहे हैं। विरोधी के हिस्से में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि इतनी सी बात सुनते ही वहां घात लगाकर बैठे विपक्षी समेत कई लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। पुलिस के सामने ही पीड़ितों पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भागे। घटना से डरे-सहमे पीड़ितों ने बखिरा थाने पहुंचकर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और जान-माल की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed