सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attack on a young man and his sister

Sant Kabir Nagar News: युवक व उसकी बहन पर हमला

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Attack on a young man and his sister
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक युवक ने चार लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छितही निवासी शहवान ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह शनिवार को बहन महजबीन खातून को दवा दिलाने के लिए जा रहा था। आरोप है कि सिरसिहवा गांव स्थित मदरसे के पास गांव के सद्दाम, डब्लू, मोहम्मद आजम और मोहम्मद जाफर ने उसकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से उस पर तथा उसकी बहन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी बाइक का बोनट भी टूट गया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed