{"_id":"6a382e3bef871a89280b36aa","slug":"six-police-teams-scoured-the-area-in-vain-yet-the-prime-accused-was-found-right-in-the-village-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152583-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाक छानती रहीं पुलिस की छह टीमें, गांव में ही मिला मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाक छानती रहीं पुलिस की छह टीमें, गांव में ही मिला मुख्य आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात कोलकी चमरसन निवासी युवक आनंद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की छह टीमें इधर-उधर खाक छानती रहीं, पर मुख्य आरोपी गांव में ही मिला। घटना के बाद से ही कोलकी चमरसन गांव में तनाव बरकरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।
मुख्य आरोपी के घर की पैमाइश के बाद प्रशासनिक अधिकारी रिपोर्ट के इंतजार में है। रिपोर्ट आने के बाद घर ध्वस्तीकरण की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं कुसम्हा, कोलकी चमरसन और बभनी चौराहे पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर अभी भी पुलिस फोर्स व पीएससी के जवान तैनात हैं। बभनी चौराहे पर 18 जून की रात साढ़े आठ बजे के करीब कोलकी चमरसन गांव निवासी आनंद की हत्या कुसम्हा गांव निवासी नासिर ने गला रेतकर कर दी।
इसके बाद नासिर भागकर गांव आया। घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ ही बस्ती, सिद्धार्थनगर से भी पुलिसफोर्स को बुला लिया गया। वहीं मौके की नजाकत व तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने पीएससी जवानों की भी डिमांड कर दी।
विज्ञापन
आला अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित कर दीं। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं। वहीं हत्यारोपी नासिर पुलिस को छकाते हुए गांव के आसपास झाड़ियों व अन्य स्थानों पर छिपा रहा।