{"_id":"6a382ed0c8708e38cc0d8ea4","slug":"shops-and-road-beneath-digha-overbridge-closed-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152584-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीघा ओवरब्रिज के नीचे दुकानें, रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीघा ओवरब्रिज के नीचे दुकानें, रास्ता बंद
विज्ञापन
बरदहिया के निकट सड़क किनारे लगीं दुकानें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास ओवरब्रिज के नीचे स्थित अंडरपास पर बढ़ता अतिक्रमण स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
सड़क किनारे फल, जूस, अंडे और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें लगने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दुकानों पर आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र और बरदहिया कपड़ा बाजार को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। गोरखपुर की ओर से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन इसी मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, जबकि औद्योगिक क्षेत्र से बस्ती की ओर जाने वाले भारी वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों तथा सप्ताह में दो दिन लगने वाले बरदहिया बाजार के कारण माल ढुलाई के लिए ठेले और छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन
बाजार के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है और कई बार गोरखपुर-बस्ती सर्विसलेन पर जाम लगा रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका और प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए कोई स्थायी कदम नहीं उठाया। लोगों के अनुसार कुछ समय पहले ओवरब्रिज के नीचे हुई एक दुर्घटना के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण को हटवा दिया। हालांकि, समय बीतने के साथ दुकानदारों ने फिर से सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण अतिक्रमण फिर से बढ़ गया है, जिससे समस्या जस की तस बनी है। ओवरब्रिज के समीप स्थित कबीर पार्क के पास और शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर संचालित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाम के समय शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है।