सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleanliness and awareness alone will keep you healthy.

Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता व जागरूकता ही रखेगी निरोग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and awareness alone will keep you healthy.
मगहर में आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने आए। मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1111 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 83, उदर रोग के 116, शुगर के 103, त्वचा रोग के 190 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई रीता देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं, शिविर में दिखाने आए थे।
विज्ञापन

चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में 79 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 79 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 35 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ सेमरियावां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को अन्य दिनों में ओपीडी मरीजों की अपेक्षा अधिक मरीज पहुंचे। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस मेले में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ यूनानी, आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से मरीजों को इलाज मिल जाता है। डॉक्टरों ने भी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। एक ही स्थान पर अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे।
जन आरोग्य मेला में 49 मरीजों का इलाज किया गया। वैसे प्रतिदिन अस्पताल में 35-40 पहुंचते हैं। मरीजों ने बताया कि जन आरोग्य शिविर में एलोपैथिक डाॅक्टर के साथ यूनानी, आयुर्वेद व होम्योपैथिक डाॅक्टर भी रहते हैं। इससे एलोपैथी चिकित्सा के अलावा आयुर्वेद व होम्योपैथिक पद्धति से भी उपचार मिल जाता है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 24 लोगों की जांच की गई। पारा चढ़ने के कारण कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी हो रही है।ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed