{"_id":"69bb05402b82e4c0300d60ba","slug":"basti-divisions-joint-development-commissioner-inspected-nathnagar-block-complex-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147678-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त ने नाथनगर ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त ने नाथनगर ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम से लेकर स्वच्छता मिशन अभियान का भी लिया जायजा
महुली। नाथनगर ब्लॉक का बुधवार को बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। ब्लॉक क्षेत्र में चलाई जा रही शासकीय योजनाओं पर जेडीसी ने संतुष्टि जताई। सभी योजनाओं की समीक्षा के साथ ही ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेडीसी निर्मल कुमार द्विवेदी नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। बीडीओ कुलदीप कुमार को साथ लेकर ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि लगभग साढ़े 15 लाख रुपये की लागत से उक्त भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जेई आरईएस से स्टीमेट के हर बिंदु की जानकारी ली। बन कर तैयार हुए बीडीओ आवास के बारे में भी जेडीसी ने जानकारी ली।
उन्होंने विभाग वार चल रहे शासकीय योजनाओं की समीक्षा भी की। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष में अर्जित मानव दिवस और पक्की परियोजनाओं की भी डिटेल जानी। मनरेगा में भुगतान प्रक्रिया और 60 :40 के अनुपात में दी गई स्वीकृतियों पर संतुष्टि जताई। एनआरएलएम में पंजीकृत समूहों की डिटेल जानने के बाद जेडीसी ने समूह सृजन में और तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। स्वच्छता अभियान की धरातल पर स्थिति के बारे मे जानकारी लिया। निःशुल्क बोरिंग, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि, फॉर्मर आईडी और क्रॉप सर्वे सहित सभी विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रगति की भी समीक्षा की।
जेडीसी निर्मल कुमार द्विवेदी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चलाई जा रही योजनाओं का अभिलेखीय अवलोकन करने के बाद निरीक्षण आख्या तैयार की जाएगी। इस दौरान एडीओ अभय प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, लेखाकार दीपक कुमार सिंह, ब्लॉक टीए संजय पांडेय, ममता यादव, संदीप शुक्ला, जयंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos