सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cheques worth Rs 75.50 lakh distributed among 18 beneficiaries in the loan distribution camp.

Sant Kabir Nagar News: ऋण वितरण शिविर में 18 लाभार्थियों में 75.50 लाख का चेक वितरित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cheques worth Rs 75.50 lakh distributed among 18 beneficiaries in the loan distribution camp.
विज्ञापन

Trending Videos
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ। शिविर में 18 लाभार्थियों में 75.50 लाख का डेमो चेक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर 55 लाभार्थियों का 192.50 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ।
डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की है, जिसके अन्तर्गत पांच लाख तक का ऋण चार साल तक के लिए ब्याज मुक्त प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए। इसके साथ ही डीएम ने लाभार्थियों को पूर्ण मनोयोग के साथ अपना उद्यम संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने जनपद के सभी जिला बैंक समन्वयकों से अनुरोध किया गया कि लक्ष्यानुरूप प्रगति करते हुए विभिन्न बैंक शाखाओं में स्वीकृत के लिए लंबित ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार गौतम कहा गया कि इच्छुक व्यक्ति उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क कर अपना आवेदन करा सकते हैं।
इस मौके पर जया राना, पुष्पा देवी, घनश्याम पांडेय, पंकज कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed