सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two gas cylinders and a battery were stolen after breaking the lock of the school.

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर व बैट्री चोरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two gas cylinders and a battery were stolen after breaking the lock of the school.
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के एक विद्यालय में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर व इनवर्टर बैट्री की चोरी कर लिया। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार यादव ने थाना मेंहदावल में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। तहरीर में उन्होंने उल्लेख किया कि कंपोजिट विद्यालय डुमरिया बाबू में वह तैनात है। जब बुधवार को विद्यालय परिसर में वह सुबह पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा हुआ था। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय में रखे दो इन्वर्टर की बैटरी तथा रसोईघर से दो गैस सिलिंडर चोरी कर लिए।
Trending Videos

यह घटना बुधवार की रात को चोरों ने अंजाम दिया। प्रार्थी ने बताया कि आसपास खोजबीन करने पर भी चोरी गई वस्तुओं का पता नहीं चल सका। इससे मिड डे मील की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। पीड़ित ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदारों को मामले से अवगत कराया है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। चौकी पुलिस से मामले की जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed