सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Route diversion on the highway, vehicles will go via the changed route

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर हुआ रूट डायवर्जन, बदले हुए मार्ग से जाएंगे वाहन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Route diversion on the highway, vehicles will go via the changed route
मगहर में हाईवे पर गाड़ियों को डायवर्ट करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद की सीमा में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को शाम 4:00 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। अयोध्या में रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर चार स्थानों पर बदले हुए मार्ग से लखनऊ जाने वाले वाहन जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार हाईवे पर डायवर्जन 27 मार्च को रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
Trending Videos

सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि अयोध्या में राम नवमी पर काफी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए नेशनल हाईवे पर जनपद सीमा में वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। 24 मार्च को शाम 4:00 बजे के बाद बड़े वाहनों का हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से लखनऊ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर दुर्गा मंदिर से घघसरा बखिरा होकर वाहनों को सिद्धार्थनगर के रास्ते लखनऊ रवाना किया जाएगा, वहीं डीघा से पहले धनघटा मार्ग की तरफ वाहनों को मोड़ दिया जाएगा। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से बखिरा नंदौर डुमरियागंज होकर वाहन जाएंगे, वहीं भुवरिया से पायलपार धनघटा अंबेडकरनगर होकर वाहन गुजरेंगे। इसके अलावा टेमा रहमत से सेमरियावां होकर वाहनों को भेजा जाएगा। टेमा से आगे कोई वाहन हाईवे पर अयोध्या की तरफ नहीं जाने पाएगा।
अभी बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। अयोध्या में भीड़ को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छोटे वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed