{"_id":"69c2fd0b978c15416e021b73","slug":"government-alert-on-heat-wave-all-chcs-in-the-district-will-have-four-beds-reserved-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147990-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हीट वेव पर शासन अलर्ट, जिले की सभी सीएचसी में चार-चार बेड होंगे आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हीट वेव पर शासन अलर्ट, जिले की सभी सीएचसी में चार-चार बेड होंगे आरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में हीट वेव से बचाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शासन की गाइडलाइन जारी होने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी पर चार बेड हीट वेव के मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।
सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले में लू से बचाओ और राहत कार्य के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार कार्य किया जा रहा है। मौसम की स्थिति के अनुसार ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रेड अलर्ट में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। इससे हीट वेव की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके मद्देनजर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जितनी बार हो सके पानी पीएं। प्यास न लगे तो भी पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें। बाहर निकलते समय टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड का हीट वेव वार्ड आरक्षित किया गया है। यह इमरजेंसी के पास है। इसमें एसी भी लगा है। इसी तरह से सीएचसी पर चार बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाएं मंगा लें। अगर कुछ अन्य सामग्री की जरूरत हो तो उसकी डिमांड भी कर दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
Trending Videos