सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Opium cultivation is spread across the district.

Sant Kabir Nagar News: जिले में फैला है अफीम की खेती का जाल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Opium cultivation is spread across the district.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में अफीम की खेती का जाल फैला है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इस पर रोक नहीं लग रही है। अब तक जिले में छह जगहों पर अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है। पुलिस की जांच में बाहर के जिलों से बीज मंगाकर इसकी बुआई करना पाया गया है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
Trending Videos

अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने हाल में कई कार्रवाई की है। जनपद के दुधारा, बेलहरकला, धर्मसिंहवा, बखिरा, कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्रों में छापामार कर अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया। दो दिन पूर्व महुली थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अफीम की खेती की सूचना के बाद छापा मारा। पुलिस ने मौके से अफीम की फसल के साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ किलो 800 ग्राम अफीम की फसल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि बसियाजोत गांव निवासी अब्दुल रहीम अपने घर के सामने खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महुली थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया।
-------------------
गंगौली, लोहरसन सहित कई गांवों में पकड़ी गई अफीम की खेती
खलीलाबाद कोतवाली और अन्य थानों की पुलिस ने भी अफीम की फसल को पकड़ा था। गंगौली और लोहरसन गांवों में अवैध अफीम की खेती का भंड़ाफोड़ हुआ था। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में (लगभग 78.4 किलोग्राम) अफीम के पौधे जब्त किए थे। फरवरी में ही बेलहरकला और अन्य स्थानों से भी अफीम की खेती के मामले सामने आए थे। इसमें पुलिस ने 28.5 किलो और 21 किलो अफीम के पौधे बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा।
अफीम के इस अवैध धंधे के पीछे के नेटवर्क और धंधेबाजों के आपसी कनेक्शन की जांच के लिए पुलिस की टीमें अभी भी सक्रिय हैं। हालांकि खेती करने वालों का आपस में अभी कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। धर्मसिंहवा में पकड़ी गई अफीम की खेती में महराजगंज से बीज मंगाने का मामला सामने आया था।
-------
कार्रवाई के बाद भी खेती पर रोक नहीं
पुलिस अफीम की खेती को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करके इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस को खेती के बारे में जैसे ही सूचना मिल रही है, वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है। इसके साथ ही पुलिस उनके नेटवर्क को भी खंगाल रही है, लेकिन इसके बाद भी पूरी तौर पर रोक नहीं रही है।
----------------
जहां भी अफीम की खेती की सूचना मिल रही है, पुलिस टीम छापा मारकर संबंधित पर कार्रवाई कर रही है। अफीम की इस अवैध पैदावार के पीछे के नेटवर्क और धंधेबाजों के आपसी कनेक्शन की जांच के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। जिनकी संलिप्ता इस मामले में मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed