{"_id":"69c2fcd400065f4d81088c20","slug":"consumers-erupted-in-anger-over-non-availability-of-cooking-gas-blocked-roads-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147974-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम की
विज्ञापन
मेंहदावल में लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मेहदावल/ तिघरा। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सिलिंडर न मिलने पर मेंहदावल और तिघरा में सुबह करीब नौ बजे लोगों ने सड़क जाम कर दी। दोनों स्थानों पर करीब 45 मिनट तक खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खोला गया।
मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर मंगलवार को गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा, जबकि एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई थी। नौ बजे के करीब उपभोक्ताओं को जब यह जानकारी मिली कि आज यहां सिलिंडर नहीं आएगा तो वह भड़क गए, और गैस एजेंसी कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एजेंसी के सामने मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग जाम लगा दिया और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसी बीच दूसरी एजेंसी की इंडियन गैस की गाड़ी पहुंची तो उपभोक्ता विवाद पर उतारु हो गए। मामले की जानकारी मेंहदावल पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाकर सिलिंडर लदी गाड़ी को आगे भेजा। इसके बाद करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। गैस एजेंसी के कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन ने लोगों को सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर शांत कराया, वहीं सड़क जाम होने से वाहनों की कतारें लग गईं। जाम खत्म होने के बाद वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ।
इसी तरह तिघरा में लोगों ने सड़क जाम कर दी। इलाके की रमवापुर स्थित गैस एजेंसी पर दो दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति ठप थी। इसे लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने तिघरा चौराहे पर खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर किया। अचानक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर गैस वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। बुकिंग के बावजूद समय से सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जबकि कुछ खास लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन इंतजार के बाद भी गैस न मिलने से मायूस होकर लौट गए। आक्रोशित लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मेंहदावल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम समाप्त कराया। आश्वासन दिया कि एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
Trending Videos