{"_id":"69bb05d79b9d4318920a7114","slug":"anger-expressed-over-not-signing-the-pension-gpf-file-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147715-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेंशन जीपीएफ पत्रावली पर हस्ताक्षर न करने से जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेंशन जीपीएफ पत्रावली पर हस्ताक्षर न करने से जताया आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एचआर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का किया भ्रमण
संतकबीरनगर। शिक्षकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मूल्यांकन कर रहे दोनों विद्यालयों के प्रत्येक कक्ष में जाकर एक-एक शिक्षकों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानी। सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों ने बताया कि लेखाधिकारी पेंशन, जीपीएफ की पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर संगठन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
संगठन के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि जनपद में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों की पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं किए रहे हैं, जिसके कारण अभी तक रिटायर होने वाले एक भी शिक्षक की पेंशन व जीपीएफ की पत्रावली उप शिक्षा निदेशक कार्यालय नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक हजारी लाल, रवि शंकर राय, दिनेश कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश, कन्हैया यादव, घनश्याम यादव, इन्द्रेश धर दूबे, शरदेन्दु कान्त मणि त्रिपाठी, द्विजेन्द्र बहादुर सिंह, लिपिक निगम प्रकाश, परिचारक लक्ष्मण सहित कुल 12 लोग सेवानिवृत हो रहे हैं। सामूहिक जीवन बीमा के अनेक प्रकरण बकाया पड़े हैं।
शिक्षकों से मुलाकात के उपरांत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य अरुण ओझा से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया और मूल्यांकन के दौरान में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार मिश्रा, विंध्याचल सिंह, राहुल कुमार, अभय शंकर शुक्ला, अफजाल अहमद, अरशद जलाल, कमर आलम, अखिलेश कुमारी, विजय यादव, विवेकानंद यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos