फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BDO and ADO Panchayat failed to arrive on time; people returned disappointed.

Sant Kabir Nagar News: समय से नहीं पहुंचे बीडीओ और एडीओ पंचायत, निराश लौटे लोग

Thu, 06 Aug 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
BDO and ADO Panchayat failed to arrive on time; people returned disappointed.
विकासखंड हैंसर बाजार में खाली पड़ी एडीओ पंचायत की कुर्सी। संवाद
धनघटा। विकासखंड हैंसर बाजार में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत नहीं पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों की खाली पड़ी कुर्सी देखकर लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

विकासखंड हैंसर बाजार में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी कब ब्लॉक आएंगे और निकल जाएंगे इसकी कोई समय सीमा नहीं है। जबकि अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाए गए हैं लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी यहां पर रात्रि निवास नहीं करता है। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे जब ब्लॉक खुला तो ब्लॉक में केवल आवास बाबू हीरालाल चौहान समय पर पहुंचे।
विज्ञापन

उनके अलावा दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा। खंड विकास अधिकारी से पेंशन के संबंध में बातचीत करने आए बुजुर्ग रामविलास, संतराम, तीर्थराज, आवास के संबंध में जानकारी लेने के लिए पहुंचे राम कोमल, पानमति, नागेंद्र, शिवराम आदि का कहना था कि 10 बजे ब्लॉक पर आ गए लेकिन न तो खंड विकास अधिकारी ब्लॉक पर आए और न ही कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी दिखाई दे रहा है। जरूरतमंदों का कहना है कि हैंसर ब्लॉक पर कब अधिकारी आते हैं और कब चले जाते हैं इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने कहा कि ब्लॉक पर ही निवास कर रहे हैं। सुबह 11 बजे वीसी चलती है। इसके बाद फील्ड में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed