फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Team arrives in Deehwa for inspection; secretary fails to produce development work files.

Sant Kabir Nagar News: डीहवा में जांच करने पहुंची टीम, सचिव नहीं दिखा सके विकास कार्यों की फाइल

Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Team arrives in Deehwa for inspection; secretary fails to produce development work files.
धनघटा। पौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहवा में विकास कार्यों में अनियमितता और धांधली की शिकायत पर लोकायुक्त के आदेश के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची। हालांकि जांच के दौरान ग्राम पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्यों से संबंधित फाइल प्रस्तुत न किए जाने से जांच प्रक्रिया ठप हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डीहवा निवासी शिकायतकर्ता शहाबुद्दीन ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन के गबन और अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त के निर्देश पर स्थलीय जांच के लिए जिले के अधिकारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

जांच टीम के पहुंचने पर ग्रामीण और शिकायतकर्ता मौके पर मौजूद रहे लेकिन जब अधिकारियों ने बिंदुवार अभिलेखों और फाइलों का मिलान करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव से रिकॉर्ड की मांग की तो सचिव फाइल या अभिलेख अधिकारियों के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके। विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज और फाइलें न दिखाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलें उपलब्ध न होने के कारण भौतिक सत्यापन और अभिलेखीय जांच अधूरी रह गई। शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धांधली को छिपाने के उद्देश्य से फाइलें दबाई जा रही हैं। वहीं, जांच अधिकारियों ने सचिव के इस रवैये को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और लोकायुक्त को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed