{"_id":"6a74d9d5b9f142e11c020434","slug":"body-found-near-shani-dev-temple-identified-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155128-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शनिदेव मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शनिदेव मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पोखरा के समीप शनिदेव मंदिर के पास मंगलवार देर शाम मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की मां ने पुलिस के पास पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
बरहिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार समय माता मंदिर के पास रहने वाले कृष्णा यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार देर शाम शनिदेव मंदिर के पास उनकी दुकान के सामने करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति लंबे समय से बीमार और मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता था और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि शव की पहचान संतोष उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र रामनरेश निवासी पुराना तहसील खलीलाबाद के रूप में हुई। उसकी मां इंद्रावती देवी ने शव की पहचान की है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।