फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Medicines from outside being prescribed on small slips of paper; inspection exposes the practice.

Sant Kabir Nagar News: छोटी पर्ची पर लिखी जा रही बाहर की दवाएं, जांच में खुली पोल

Fri, 07 Aug 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Medicines from outside being prescribed on small slips of paper; inspection exposes the practice.
जिला अस्पताल में जांच करती चिकित्सकों की टीम। स्रोत-सोशल मीडिया
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की जांच में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों द्वारा छोटी पर्ची पर बाहर की दवाएं लिखी जाती हुई मिली। जिसके बाद डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निर्माण श्रमिक यूनियन व अन्य की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम आलोक कुमार ने सीएमओ को तत्काल टीम गठित कर जिला चिकित्सालय में जांच के निर्देश दिए। सीएमओ ने तत्काल अपर सीएमओ डॉ. राम रतन, डॉ. मुबारक अली व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह व सुनील कुमार पटेल की कमेटी गठित कर जांच कराई। दोपहर करीब डेढ़ बजे औचक निरीक्षण में कमरा नंबर 15 में डॉ. आशुतोष चौधरी व डॉ. विजय गौतम द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था। कक्ष में ही अमन राय साथ में बैठे पाए गए। पूछने पर उन्होंने बताया कि खुद को दिखाने आए थे। इलाज पर्ची मांगने पर वह नहीं दिखा सके। संदिग्धता को देखते हुए उन्हें वहां से हटाया गया। चिकित्सकों को भी बाहरी व्यक्तियों को न बैठने देने की चेतावनी दी गई। कक्ष संख्या 12 में डॉ. माज फारूखी द्वारा इलाज किया जा रहा था। जिनके साथ ही डॉ. अंशु त्रिपाठी और बीएएमएस इंर्टन और हर्ष पटेल बैठे मिले। यहां पर छोटी पर्ची पर बाहर की दवाएं लिखते हुए पाया गया, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमरा नंबर 13 में डॉ. एपी मिश्रा व डॉ. कुमार सिद्धार्थ द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा था। मरीज नीलम चौरसिया निवासी रक्साकोल बघौली ने अवगत कराया कि मेरी दवा यहीं से मिली है और जांचें भी यहीं से कराई गई है।
विज्ञापन

इसके उपरांत इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया। इसमें रामचंद्र तिवारी निवासी मंझरिया तिवारी को कैथेटर डाला जा रहा था। नीतू निवासी तेनुहारी दोयम को सांप डसने के पश्चात भर्ती कर डॉ. संदीप कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा था। बाहर से कोई दवां नहीं मंगाई गई थी। जांच टीम ने सख्त हिदायत दी कि कोई दवा बाहर से न मंगाई जाए। इसके लिए प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया। इधर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने भविष्य में बाहर की जांच व दवा लिखने की शिकायत पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed