फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three PHCs in Santha lack MBBS doctors; patients face difficulties.

Sant Kabir Nagar News: सांथा के तीन पीएचसी में नहीं हैं एमबीबीएस चिकित्सक, परेशान होते हैं मरीज

Fri, 07 Aug 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three PHCs in Santha lack MBBS doctors; patients face difficulties.
सांथा। ब्लॉक के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को परेशानी होती है। यहां आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हैं। गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी, जिला अस्पताल या निजी अस्पताल रेफर किया जाता है। समय पर विशेषज्ञों से इलाज न मिलने से मरीजों और उनके परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की लगभग दो लाख आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती नहीं है। हालत यह है कि तीन पीएचसी मेंहदूपार में डॉक्टर हरिवंश मौर्या बीएचएमएस यानी होम्योपैथिक डॉक्टर, हरैया में डॉक्टर नेहा गोस्वामी हैं जो बीएमएस और पीएचसी रमवापुर सरकारी में डॉक्टर प्रवीण गौड़ की तैनाती है जो बीएमएस हैं।
विज्ञापन

पीएचसी बीएमएस, बीएचएमएस और फार्मासिस्टों के भरोसे संचालित हो रही हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांव-गांव बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही है लेकिन क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दावों की पोल खोल रही है। पीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अक्सर निराश होकर लौटना पड़ता है। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल अथवा निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वर्षों से एमबीबीएस चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्हें भरने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी में होती है परेशानी
बनवारी, फातमा, अमरनाथ, अनमोल, शिवा, रमावती समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी पर एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण क्षेत्र के लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं। उनका कहना है कि गरीब मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार समय पर उचित उपचार न मिलने से मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब दो लाख आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था तीन पीएचसी पर टिकी हो और वहां एक भी एमबीबीएस डॉक्टर न हो, तो सरकारी दावे सवालों के घेरे में आ जाते हैं।


सभी पीएचसी पर तैनात डाक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज करते हुए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। एमबीबीएस डाक्टरों की कमी है। जैसे ही जिले पर तैनाती होगी, यहां भी तैनात कर दिए जाएंगे।
राजेश कुमार चौधरी,
अधीक्षक, सीएचसी लोहरसन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed