फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP workers took out a Tiranga Yatra.

Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a Tiranga Yatra.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा। संवाद
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत यह यात्रा बैंक चौराहे से शुरू होकर मुखलिसपुर चौराहे तक गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के जरिये लोगों को राष्ट्रप्रेम भी भावना के प्रति जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और राष्ट्र भक्ति के नारों के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस दौरान मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, गणेश चंद्र चौहान, अमर राय, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed